Skip to main content

Computer Output Devices | कंप्यूटर आउटपुट डिवाईसेज क्या होती है?

Output-Devices-by-HindiwalaBanda.jpg
 

जैसा की हम जानते है, कि कंप्यूटर एक बहुत ही शक्तिशाली उपकरण है, जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन के कार्यों को आसान बनाने के लिए करते है| कंप्यूटर से हम कई बड़ी- बड़ी गणनाएं भी आसानी से कर लेते है, इसके अलावा जरूरी जानकारी को एक जगह से दूसरी जगह बहुत आसानी से पहुंचा सकते है| 

इन सभी कामो को करने के लिए हमें कभी - कभी अतरिक्त रूप से अलग-अलग उपकरण/डिवाइस(devices) को कंप्यूटर के साथ जोड़ना पड़ता है | सरल भाषा में कहें तो उन अतरिक्त उपकरणों/डिवाइसेज(devices) को आउटपुट डिवाइसेज कहा जाता है, तो चलिए पहले आउटपुट डिवाइसेज की साधारण सी परिभाषा देखते है।

आउटपुट डिवाइसेज परिभाषा (Output Device Definition): कंप्यूटर हार्डवेयर का एक टुकड़ा, जो सूचना को मानव के समझने योग्य रूप में परिवर्तित करता है उसे ही आउटपुट डिवाइस (output device) कहा जाता है| सूचना वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट या इमेज किसी भी तरह की हो सकती है| तथा आउटपुट डिवाइस के नाम कुछ इस तरह है: 

  • Monitor
  • Printer
  • Projecter
  • Headphone
  • Speaker

इस आर्टिकल में हम इन सभी आउटपुट डिवाइस के बारे में सामान्य जानकारी लेंगे तथा इनकी कार्य प्रणाली के बारे में चर्चा कीसी और आर्टिकल में करेंगे।

 
1. Monitor:
यह एक डिस्प्ले आउटपुट डिवाइस है। यह आउटपुट डिवाइस का सबसे सामान्य रूप है। यह कंप्यूटर स्क्रीन पर  आउटपुट(वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, इमेज) को प्रस्तुत करता है। स्क्रीन पर आउटपुट अस्थायी रूप से दिखाई देता है और इसे हम अपनी जरूरत के हिसाब से बहुत ही आसानी से बदल सकते है या मिटाया सकते है, इसे कभी-कभी सॉफ्ट कॉपी भी कहा जाता है।  डेस्कटॉप पीसी(Desktop PC) के लिए डिस्प्ले डिवाइस को मॉनिटर(Monitor) कहा जाता है।
 
मुख्यत: मॉनिटर दो प्रकार के होते हैं:
a. Monochrome Display (Black And White)
b. Colored Display
 
a. Monochrome Display (Black And White):

मोनोक्रोम मॉनिटर(Monochrome Display) केवल दो रंगों को ही प्रदर्शित करता है, एक अग्रभूमि(Foreground) के लिए और एक पृष्ठभूमि(Background) के लिए। ये रंग काले और सफेद, हरे और काले, या एम्बर और काले हो सकते हैं। तथा इसी कारण Monochrom Monitor को  ब्लैक एंड व्हाइट(Black And White) मॉनिटर भी कहां जाता है|

 
b. Colored Display:

रंगीन मॉनिटर भी एक डिस्प्ले डिवाइस है, यह डिवाइस आधुनिक तकनीक से बना हुआ है, और अब इसी कलर मॉनिटर को ही अधिक उपयोग में लिया जाता है,  यह कई रंगों को एक साथ प्रदर्शित करने में सक्षम है। कलर मॉनिटर 16 मिलियन से लेकर 1 मिलियन तक के विभिन्न रंगों को कहीं भी प्रदर्शित कर सकता है। 

Comments